खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी संभाले कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक को 12 दिन हुए हैं। 26 मई को जिम्मेदारी संभालने के साथ ही उन्होंने अपना विजन एकदम स्पष्ट कर दिया।उनका मानना है कि विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार की चुनौती तो है पर इसके लिए एआई आधारित शोध, बेहतर प्लेसमेंट केंद्रित कार्ययोजना तैयार है और इस पर काम भी शुरू हो चुका है। संस्थान में खुद की नियुक्ति को महिलाओं के लिए एक अवसर की तरह मानते हुए उन्होंने महिला नेतृत्व, छात्रों की सुरक्षा को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। ग्रीन कैंपस मॉडल की परिकल्पना के साथ ही सेंटर फॉर फूड एंड ड्रग टेक्नोलॉजी विभाग की स्थापना उनके एजेंडे का हिस्सा है। विश्वविद्यालय के विकास के लिए तैयार रोडमैप पर विस्तार से उनसे बात की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश....
Source: https://www.amarujala.com/gorakhpur/mmmut-vice-chancellor-prof-anupama-emphasizes-improving-university-rankings-2026-06-07