महाराष्ट्र के बीड जिला अस्पताल में डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही सामने आई है. 19 वर्षीय प्रसूता की सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने पेट में सर्जिकल ग्लव्स और पेपर टिशू वाइप्स छोड़ दिए. हालत बिगड़ने पर पुणे के ससून अस्पताल में दोबारा सर्जरी कर इन्हें निकाला गया. परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू.

Source: https://ndtv.in/maharashtra-news/beed-district-hospital-medical-negligence-pregnant-woman-surgery-11932981#publisher=newsstand