पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा संस्करण 5 सितंबर से 29 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा. इसका उद्घाटन बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होगा, जबकि समापन समारोह पटियाला में आयोजित किया जाएगा. सरकार का लक्ष्य इस बार 10 लाख से अधिक खिलाड़ियों को इस खेल महाकुंभ से जोड़ना है.
Source: https://ndtv.in/india/punjab-khel-mahakumbh-winners-to-get-cash-prize-and-government-job-benefits-11932984#publisher=newsstand