The Pyramid Scheme Web series Review in Hindi: वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम' उन आम मिडिल क्लास परिवारों की कहानी है, जो एक अच्छा जीवन जीने का सपना देखते हैं। यह सीरीज जल्द पैसे कमाने की स्कीम का लालच और फ्रॉड दोनों दिखाकर इसके पीछे की कड़वी सच्चाई सामने लाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अपने आसपास ऐसी कई चीजें देखते हैं जिनसे जिंदगी में कभी न कभी सामना होता ही है। इनमें से एक है ‘मल्टी लेवल मार्केटिंग’। यहां काम करने वाले आम लोगों के सपने और उन्हें पूरा करने की जद्दोजहद। यही कहानी है वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ की।
कहानी एक आम आदमी के लिए बड़ा सपना देखने की हिम्मत करना भी सपने जैसा है। इन्हें पूरा करने के लिए जब उसे कोई रास्ता दिखता है तो वह उसे अपनाना चाहता है। वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' की भी यही कहानी है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से गोल्डी चौहान (परमवीर सिंह चीमा) की समाज में कोई इज्जत नहीं है। अचानक एक दिन वो टकराता है एक पिरामिड स्कीम वाली कंपनी ‘जंबो लाइफ’ से। कंपनी उसे सपने दिखाती है और गोल्डी मेहनत करता है। मगर अंत में उसे पता चलता है कि कंपनी ही ‘फ्रॉड’ है। अब वह अपने पैसे कैसे वापस लाएगा? इसके तार कहां- कहां तक जुड़े हुए हैं? यह जानने के लिए आपको सीरीज देखनी होगी।
अभिनय सीरीज में सभी किरदारों का अभिमय अच्छा है। परमजीत सिंह चीमा के किरदार की शुरूआत स्क्रिप्ट के अनुसार धीमी रखी गई है। हालांकि, एपिसोड़ दर एपिसोड़ उनका किरदार बड़ा और अभिनय भी बेहतरीन होता गया। सीरीज में शेखर सुमन हैं तो पर उनका किरदार भी छोटा है और स्क्रीन टाइम भी कम। इसके चलते पूरी सीरीज में शेखर का मैजिक नहीं दिखा। मगर रणवीर शौरी ने कमाल का अभिनय किया है। पूरी सीरीज में आप उन पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाते। वहीं बाकी किरदार जैसे आशीष राघव, स्मिता बंसल, अंजन श्रीवास्तव,अखिलेंद्र मिश्रा सभी आपको सीरीज से बांधे रखते हैं। इस सीरीज से फिल्म निर्माता रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया जाफरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। वह दर्शकों को खुद से रूबरू करवाने में सफल रहीं।
सीरीज देखने में क्या है मुनाफा ? टीवीएफ यानि द वायरल फीवर हमेशा से ही सामाज के आम मुद्दों पर कहानी बुनते हैं। उनके पहले से ही दर्शक तय हैं जो 'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी वेब सीरीज से जुड़े हुए हैं। वह नेटवर्क मार्केटिंग का सच खोलती इस वेब सीरीज की कहानी से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। अगर आप या आपके परिवार में कोई है जो इस तरह के किसी बिजनेस से जुड़ा है या जुड़ना चाहता है। उसे सबसे पहले यह सीरीज दिखानी चाहिए। अभिनय, किरदार और कहानी तीनों ही काफी सच दिखाती हैं। कहीं कोई ओवर ड्रामा नहीं है।
सीरीज देखने पर क्या है घाटा? सीरीज की शुरुआत के तीन एपिसोड बहुत ही धीमे थे। इन्हें थोड़ी स्पीड दी जा सकती थी ताकि दर्शक बोर महसूस ना करें। अगर आप ये तीन एपिसोड देख पाते हैं तो असल कहानी आपको चौथे एपिसोड से पता चलती है। इसके बाद ही आप कहानी से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। कहानी जब आखिरी एपिसोड में स्पीड पकड़ती है तब एक साथ इतना सब कुछ हो जाता है कि हजम नहीं होता। कुल मिलाकर कहें तो यह सीरीज आपको ऐसी लगेगी जैसे खाने में कहीं नमक ज्यादा और कहीं कम।
Source: https://www.amarujala.com/entertainment/movie-review/the-pyramid-scheme-web-series-hindi-review-rating-and-casting-paramvir-cheema-ranvir-shorey-shekhar-suman-2026-06-05