खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

अमेरिका में एच-1बी समेत अन्य वर्क वीजा पर रह रहे भारतीयों के बीच बढ़ती चिंताओं के बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि अमेरिका की कोई भी वीजा नीति भारत को विशेष रूप से निशाना नहीं बनाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीजा कानूनों को दुनिया के सभी देशों पर समान रूप से और पारदर्शी तरीके से लागू किया जा रहा है।

न्यूयॉर्क फॉरेन प्रेस सेंटर में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम के दौरान न्यूज एजेंसी पीटीआई के सवाल का जवाब देते हुए पिगॉट ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान वीजा कानूनों के लागू होने में कई बार असंगतियां देखने को मिलती थीं। अब ऐसा नहीं है और वर्तमान प्रशासन सभी देशों के नागरिकों के लिए एक समान नियमों का पालन कर रहा है।

Source: https://www.amarujala.com/world/us-clarifies-h1b-visa-rules-no-visa-laws-specifically-targeting-indians-says-state-department-2026-06-05