राजस्थान पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार रुपये का इनामी ड्रग तस्कर राकेश जाट आखिरकार उज्जैन में पकड़ा गया. कुंडली में 'कालसर्प दोष' दूर करने के लिए वह उज्जैन के एक मंदिर में विशेष पूजा कर रहा था. राजस्थान ANTF की टीम ने तीर्थयात्रियों का वेश धारण कर 48 घंटों में 15 मंदिरों की खाक छानी और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/rajasthan-antf-arrests-drug-smuggler-rakesh-jat-in-ujjain-kaalsarp-dosh-puja-11597673#publisher=newsstand