खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

उत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ड्राइंग रूम बैठकों के जरिये माहौल बनाएगी। योजना अगस्त महीने में ऐसी 10 हजार बैठकों के जरिये 60 हजार चुनिंदा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर गुटबाजी पर नकेल कसने और फीडबैक हासिल करने की है। इस अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी इसी अवधि में राज्य के सभी 75 जिलों का दौरा करने की है। चूंकि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में उनकी सक्रियता बढ़ेगी, इसलिए उन्हें इसी महीने में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद के दायित्व से मुक्त किया जाएगा।

इसके अलावा चुनाव में योगी सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की सुधरी स्थिति ही सबसे बड़ा मुद्दा होगा। सूत्र ने बताया कि वर्तमान में पूरे देश में सबसे बड़ा वोट बैंक कानून व्यवस्था है और इस मुद्दे पर योगी सरकार की धारणा राज्य ही नहीं देश के अन्य हिस्से में भी बेहद मजबूत है।

Source: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/drawing-room-dialogue-will-become-bjp-s-weapon-for-a-hat-trick-in-up-2026-06-07