गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में फोरलेन डिवाइडर निर्माण के दौरान पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार की घोर लापरवाही से देवरिया निवासी मजदूर मिंटू (32 वर्ष) की मौत हो गई. रात में डिवाइडर पर सो रहे मजदूर के ऊपर डंपर से मिट्टी पलट दी गई थी. सुबह मिट्टी समतल करते समय पैर दिखने पर घटना का खुलासा हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.
Source: https://ndtv.in/uttar-pradesh-news/gorakhpur-pwd-buried-laborer-alive-under-soil-11595588#publisher=newsstand