खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

रोम डायमंड लीग के फाइनल में पाथिरागे ने 10 खिलाड़ियों के मजबूत मैदान को पूरी तरह पछाड़ दिया।

रुमेश पाथिरागे (श्रीलंका) - 92.62 मीटर

एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) - 83.91 मीटर

कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका) - 83.89 मीटर

केशोर्न वालकॉट (त्रिनिदाद एवं टोबैगो) - 83.45 मीटर

भारतीय एथलीट सचिन यादव अपने डायमंड लीग डेब्यू में केवल 79.18 मीटर का थ्रो कर आठवें स्थान पर रहे।

92.62 मीटर का यह प्रयास कई मायनों में ऐतिहासिक रहा।

90 मीटर क्लब में प्रवेश करने वाले एशिया के चौथे खिलाड़ी बने।

विश्व इतिहास में 90 मीटर से अधिक थ्रो करने वाले 28वें खिलाड़ी बने।

चीन ताइपे के चाओ-त्सुन चेंग (91.36 मीटर) और भारत के नीरज चोपड़ा (90.23 मीटर) को पीछे छोड़ दिया।

यह विश्व एथलेटिक्स इतिहास का आठवां सबसे लंबा थ्रो भी है।

पाथिरागे की प्रगति बेहद तेज रही है।

मार्च 2026 में उन्होंने घरेलू प्रतियोगिता में 89.37 मीटर का थ्रो कर सीजन का विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब रोम में और बेहतर कर दिया।

पाथिरागे पिछले कुछ वर्षों में कई बार भारत में प्रतियोगिताएं खेल चुके हैं।

2024 में पंचकूला में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।

2025 में रांची में दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 84.29 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

भुवनेश्वर में आयोजित इंडियन ओपन वर्ल्ड एथलेटिक्स ब्रॉन्ज लेवल कॉन्टिनेंटल टूर में 86.50 मीटर के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया।

अब तक नीरज चोपड़ा और रुमेश पाथिरागे दो बार आमने-सामने आ चुके हैं।

जून 2025 में बेंगलुरु में आयोजित एनसी क्लासिक में नीरज ने स्वर्ण पदक जीता था।

टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में पाथिरागे सातवें जबकि नीरज चौथे स्थान पर रहे थे।

दोनों खिलाड़ियों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड फिलहाल 1-1 से बराबर है।

Source: https://www.amarujala.com/sports/rumesh-pathirage-goes-past-neeraj-chopra-with-monster-throw-of-92-62m-in-rome-dl-know-details-2026-06-05