खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले देशभर में योग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 21 जून को होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम के लिए योग संगम पोर्टल पर करीब 6 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। खास बात यह है कि एक दिन पहले तक यह संख्या लगभग 1.70 लाख थी, लेकिन अंतिम चरण में लोगों की भारी भागीदारी के चलते रजिस्ट्रेशन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई।
प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत, देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। अकेले पश्चिम बंगाल में 45 लाख से अधिक लाभार्थियों को 900 करोड़ रुपए से अधिक क्रेडिट किए जाएंगे। इससे राज्य में इस योजना के तहत कुल 15,000 करोड़ रुपए से अधिक का वितरण हो जाएगा। 2019 में योजना लॉन्च होने के बाद से देशभर में कुल वितरण 4.46 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।
वे पश्चिम बंगाल में कई मुख्य कृषि योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के हिस्से के तौर पर एग्री स्टैक, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शामिल हैं। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी लॉन्च करेंगे, जिससे राज्य के किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिलेगा।
हुगली से पीएम मोदी पारंपरिक भारतीय तरीकों पर आधारित टिकाऊ और रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय मिशन को भी लॉन्च करेंगे। एकीकृत कृषि विकास की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर वे बंगाल में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाई) की भी शुरुआत करेंगे।
इसके साथ ही, पीएम मोदी दक्षिण 24 परगना के फ्रेजरगंज में आधुनिक और बढ़ी हुई क्षमता वाले फिशिंग हार्बर और बीरभूम के सैंथिया में नए बने मॉडर्न फिश मार्केट का उद्घाटन करेंगे। वे नदिया जिले के हरिंघाटा में रीजनल सीमेन प्रोडक्शन लैबोरेटरी और बकरियों के लिए सीमेन बैंक का भी उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे।
वहीं, लगभग 590 करोड़ रुपए की लागत वाली महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। हावड़ा में 300 बिस्तरों वाले नए डिवीजनल रेलवे अस्पताल का भी शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री मोदी 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' के तहत तैयार किए गए 49 सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, पूर्वी मेदिनीपुर जिले में हौर और राधामोहनपुर के बीच एक 'रोड ओवर ब्रिज' की आधारशिला भी रखेंगे।
Source: https://www.amarujala.com/india-news/yoga-day-6-lakh-people-registered-to-practice-yoga-with-pm-modi-2026-06-19