खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व करीबी आकाश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा राजनीतिक विस्फोट किया है। तेज प्रताप ने आकाश यादव द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने और राजनीतिक लाभ लेने का एक सुनियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने साफ कहा कि आकाश को बिहार की राजनीति में कोई नहीं पूछता था, उन्होंने एक गरीब यादव परिवार का लड़का समझकर उसे आगे बढ़ाया था, लेकिन आज वही उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने अपनी बात रखी और आकाश यादव के 'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' से धमकी मिलने के आरोपों पर खुलकर पलटवार किया।
Source: https://www.amarujala.com/bihar/tej-pratap-yadav-alleges-attempt-to-akash-yadav-defame-by-invoking-lawrence-bishnoi-name-bihar-news-2026-06-19