खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में छाए काले बादलों और धूल भरी आंधी-तूफान से दिन में ही अंधेरा छा गया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक से डेढ़ घंटे बाद मौसम का कहर थमा, तो हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला।
इस साल मानसून तीन दिन देरी से आया है। मानसून ने लक्षद्वीप द्वीप समूह, केरलम व पुडुचेरी को आच्छादित कर लिया। अगले दो-तीन दिन में इसके गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक के हिस्सों के साथ तमिलनाडु के बाकी हिस्सों व पूर्वोत्तर के राज्यों तक पहुंचने के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं
अगले 6-7 दिन के भीतर केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है
हिमाचल में चोटियों पर बर्फबारी हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर जून में भी बर्फबारी का दौर जारी है। रोहतांग दर्रा समेत लाहौल-स्पीति और धौलाधार की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। रोहतांग में शाम करीब चार बजे के बाद बर्फबारी शुरू हुई। बारालाचा, कुंजम, शिंकुला, सीबी रेंज और धौलाधार की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। मौसम का अलर्ट आईएमडी ने दो से तीन दिन में हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान -मुजफ्फरबाद में गरज, चमक व 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब व पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश संभव है।
Source: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/weather-thunderstorms-and-rain-at-100-km-h-poles-uprooted-trees-fell-in-delhi-ncr-2026-06-05