खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। पुर्तगाल और ऑस्ट्रिया ने कड़े मुकाबले में जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीटों पर कब्जा जमा लिया। वहीं मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान ने भी इतिहास रचते हुए पहली बार सुरक्षा परिषद में जगह बनाई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में हुए गुप्त मतदान के बाद घोषित नतीजों ने कई देशों को चौंका दिया। यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल जर्मनी इस चुनाव में पर्याप्त समर्थन जुटाने में असफल रहा।

Source: https://www.amarujala.com/world/portugal-and-austria-win-un-security-council-seats-germany-misses-out-in-closely-watched-election-2026-06-04