खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सोमवार, 15 जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी समझौता पूरा होने की घोषणा करते हुए अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की बात कही है। वहीं देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज पहली उड़ान रवाना होगी, जो किसान और कामगारों को लेकर लखनऊ जाएगी। खेल जगत में भारतीय महिला टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान को 106 रन पर समेट दिया, जिसमें दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
US-ईरान के बीच हुआ शांति समझौता पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच अब शांति की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर अंतिम सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत दोनों देशों ने सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल और स्थायी रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसमें लेबनान में चल रही सैन्य गतिविधियां भी शामिल हैं। शहबाज शरीफ ने अपने संदेश में बताया कि इस ऐतिहासिक समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर समारोह 19 जून को स्विट्जरलैंड में आयोजित किया जाएगा। पढ़ें एक क्लिक पर...
नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानें सोमवार से शुरू हो जाएंगी। सबसे पहले सुबह 8:05 बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर आया विमान नए एयरपोर्ट के रनवे पर उतरेगा। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर के कारोबारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद सुबह 8:30 मिनट पर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी। पहली उड़ान में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर-पश्चिम में चढ़ेगा पारा, दक्षिण में भारी बारिश जून के मध्य में देश का मौसम एक साथ कई रूप दिखाने जा रहा है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ बारिश और तेज हवाएं लेकर आएगा। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने का दौर शुरू होने के संकेत हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। इसी दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून भी आगे बढ़ेगा और कई नए इलाकों को कवर कर सकता है। पढ़ें एक क्लिक पर...
नायडू नहीं अब काकोली घोष होंगी अहम किरदार तृणमूल कांग्रेस के बागी धड़े का मोदी सरकार को समर्थन की घोषणा ने राजग के सहयोगी दलों के समीकरण उलट पलट दिए हैं। एक ओर जहां मोदी सरकार की सहयोगी दलों पर निर्भरता कम हुई है, वहीं इस सियासी घटनाक्रम में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की जगह तृणमूल बागी गुट की अगुवाई करने वाली काकोली घोष दस्तीदार सबसे अहम किरदार बन कर उभरी हैं। निकट भविष्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में मोदी सरकार में टीडीपी की कम होती धमक की बानगी पेश करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/india-news/top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-15-june-2026-updates-on-amar-ujala-2026-06-15