खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। इससे पूरे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर वाहन फंसे रहे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। हवा की रफ्तार इतनी थी कि कुछ जगह टीन शेड गिरने की सूचनाएं हैं।

नोएडा सेक्टर-70 में गिरे आधा दर्जन पेड़ नोएडा के सेक्टर-70 में आधा दर्जन पेड़ गिर गए। कुछ पेड़ लोगों के वाहनों पर गिर गए, जिससे उनको काफी नुकसान हो गया। साथ ही बिजली के तार टूटने से कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई। जिससे लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा।

पश्चिमी विक्षोम के दस्तक देने से बदला मौसम एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने बुधवार को दस्तक दी है। इसका असर बृहस्पतिवार दोपहर में देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, 7, 8 और 9 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है। इससे तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी।

दूसरी ओर, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार सुबह धूप रही। इससे लोग गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत महसूस हुई।

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/delhi-ncr/delhi-ncr-torrential-rain-in-pictures-80-100-km-h-winds-daytime-darkness-2026-06-04