खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा स्थित बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पन्हेरा खुर्द गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर यह घटना हुई। फ्लाईओवर के ऊपर से एक क्रेन अचानक नीचे गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में करीब पांच से छह लोगों की जान चली गई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बचाव दल द्वारा दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/faridabad/crane-falls-from-under-construction-flyover-on-ballabhgarh-jewar-expressway-2026-06-04