उज्जैन की हेमलता सूर्यवंशी ने तैरना नहीं आने के बावजूद शिप्रा नदी में डूब रही 14 वर्षीय किशोरी की जान बचाकर मिसाल पेश की. उनके साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए राष्ट्रपति भवन ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित 'एट होम' कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण भेजा है.

Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/hemlata-suryavanshi-ujjain-brave-girl-shipra-river-rescue-president-house-invitation-droupadi-murmu-11895058#publisher=newsstand