इंदौर के जिस 100 साल पुराने स्कूल में मशहूर शायर राहत इंदौरी और अभिनेता जॉनी वॉकर ने पढ़ाई की, आज वह बदहाली का शिकार है. जूनी कसेरा बाखल स्थित इस शासकीय उर्दू स्कूल की छत टपक रही है और बच्चे डर के साए में पढ़ने को मजबूर हैं. प्रशासन और नगर निगम अब नए निर्माण और शिफ्टिंग के लिए जॉइंट निरीक्षण की तैयारी में हैं.

Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/indore-rahat-indori-johnny-walker-historic-school-building-dilapidated-condition-11894690#publisher=newsstand