खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु सरकार ने फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सिनेमा नियमों में बदलाव करते हुए अब नई तमिल फिल्मों के लिए महीने के शुरुआती 7 दिनों में हर रोज 5 शो दिखाने की मंजूरी दे दी है।
क्या है नया नियम? पहले सिनेमाघरों में रोज सिर्फ 4 शो दिखाने की अनुमति थी। अब नई तमिल फिल्म रिलीज होने के पहले 7 दिनों तक थिएटर मालिक हर दिन 5 शो चला सकेंगे। शनिवार, रविवार, सरकारी छुट्टियों और स्थानीय त्योहारों के दिनों में भी प्रतिदिन 5 शो दिखाए जा सकेंगे। अब थिएटर मालिकों को 5 शो चलाने के लिए सरकार या जिला अधिकारियों से बार-बार अलग से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी।
The Tamil Nadu Government has amended the theatre regulation rules to permit five shows a day in all cinemas across the state for newly released Tamil films on the first seven days. pic.twitter.com/HlvSLE7FWa — ANI (@ANI) June 8, 2026
The Tamil Nadu Government has amended the theatre regulation rules to permit five shows a day in all cinemas across the state for newly released Tamil films on the first seven days. pic.twitter.com/HlvSLE7FWa
यह फैसला कब और कैसे हुआ? यह नया नियम 22 मई, 2026 से पूरे राज्य में लागू हो गया है। इस पर राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. मणिवासन ने हस्ताक्षर किए हैं। 16 मई, 2026 को फिल्म जगत के लोगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की थी और सिनेमाघरों की कमाई बढ़ाने और दर्शकों की भीड़ को संभालने के लिए यह मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए 1957 के सिनेमा नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी।
फिल्म जगत को क्या फायदा होगा? जब भी कोई बड़ी या नई फिल्म रिलीज होती है, तो शुरुआती दिनों में उसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है। एक एक्स्ट्रा शो मिलने से थिएटर मालिकों और फिल्म निर्माताओं की कमाई बढ़ेगी। दर्शकों को टिकट के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।
Source: https://www.amarujala.com/entertainment/south-cinema/tamil-nadu-government-has-amended-theatre-regulation-rules-to-permit-5-shows-a-day-in-all-cinemas-across-state-2026-06-08