खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में लावारिस कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार देर रात को सेक्टर में एक लावारिस कुत्ते द्वारा एक बच्ची को काटने की घटना सामने आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकले पर डर स्थानीय निवासियों ने बताया कि सेक्टर में लावारिस कुत्तों की संख्या में बढ़ने के कारण आए दिन लोगों के घायल होने की घटनाएं हो रही हैं। इस वजह से बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलने में डर महसूस हो रहा है।

इलाके में असुरक्षा का माहौल आरडब्ल्यूए महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि सेक्टर में लावारिस कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।उन्होंने कहा कि हर दिन किसी न किसी को कुत्तों के द्वारा काटने की शिकायत सामने आती रहती है, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

ठोस कदम उठाने की अपील उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित विभागों से कई बार कार्रवाई की मांग की गई है ताकि समस्या का समाधान हो सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Source: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/noida/dog-chased-girl-and-bit-her-in-several-places-on-body-2026-06-08