बिहार के नवादा जिले के एक साधारण परिवार से आने वाले अमूल कुमार ने आर्थिक तंगियों को मात देकर NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 7981 हासिल की है. फोर्थ ग्रेड कर्मचारी के बेटे अमूल ने बिना कोटा या दिल्ली गए, घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई और आत्म-अनुशासन के दम पर यह सफलता पाई, जो देश भर के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है.
Source: https://ndtv.in/education/neet-ug-2026-success-story-nawada-amul-kumar-cracked-neet-without-coaching-11792521#publisher=newsstand