मध्य प्रदेश के सागर जिले के किसान अनिरुद्ध सिंह ने चिया सीड की खेती कर शानदार सफलता हासिल की है. बता दें कि चिया सीड एक औषधीय और हेल्थ फूड फसल है जिसकी कीमत बाजार में करीब 35 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रही है. अनिरुद्ध सिंह एक एकड़ जमीन से 5 से 6 क्विंटल चिया सीड उत्पादन कर रहे हैं.

Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/farmer-success-story-young-man-quits-coaching-to-start-chia-seed-farming-earns-lakh-profit-sagar-11769344#publisher=newsstand