खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दिखाया है। बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 502 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 372 करोड़ रुपये था।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में क्रमिक सुधार देखा गया है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) तिमाही में 3.1 फीसदी रहीं। पिछली तिमाही में यह 3.3 फीसदी थीं। शुद्ध एनपीए 0.9 फीसदी रहा, जो पिछली तिमाही में 1 फीसदी था। सालाना आधार पर सकल एनपीए में 182 आधार अंक और शुद्ध एनपीए में 43 आधार अंक का सुधार हुआ।

30 जून 2026 तक प्रावधान कवरेज अनुपात 85.9 फीसदी रहा। कर के अलावा प्रावधान और आकस्मिकताएं 683 करोड़ रुपये रहीं, जो 40 फीसदी कम है। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 18.2 फीसदी दर्ज किया गया। परिसंपत्तियों पर प्रतिफल 1 फीसदी और इक्विटी पर प्रतिफल 7.7 फीसदी रहा। बैंक ने विनय जैन को 26 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक अंतरिम मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

Source: https://www.amarujala.com/business/business-diary/q1-results-bandhan-bank-s-q1-net-profit-jumps-35-to-502-crore-rupees-2026-07-21