खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून 2026 में घरेलू हवाई यातायात में लगभग 12 फीसदी की गिरावट आई है। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 के 1.53 करोड़ यात्रियों की तुलना में जून में यह संख्या घटकर 1.35 करोड़ रह गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
जून में इंडिगो की ऑन टाइम परफॉर्मेंस (ओटीपी) 89.4 फीसदी रही, जो सबसे अच्छी थी। इसके बाद एयर इंडिया ग्रुप 85.9 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अकासा एयर की ओटीपी 82.7 फीसदी, एलायंस एयर की 74.7 फीसदी और स्पाइसजेट की 33.5 फीसदी रही। ओटीपी का आकलन बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, कोचीन, गुवाहाटी और लखनऊ सहित दस प्रमुख हवाई अड्डों के लिए किया जाता है।
पिछले महीने, निर्धारित घरेलू विमानन कंपनियों की कुल उड़ान रद्द होने की दर 0.63 फीसदी थी। जून में उड़ान रद्द होने से प्रभावित 43,968 यात्रियों को विमानन कंपनियों ने 61.98 लाख रुपये का मुआवजा और सुविधाएं दीं। उड़ान में देरी से प्रभावित 1,10,273 यात्रियों को सुविधाओं के लिए कुल 2.85 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जून में 1,847 यात्रियों को बोर्डिंग से मना किया गया, जिसके लिए विमानन कंपनियों ने 64.84 लाख रुपये का मुआवजा और सुविधाएं प्रदान कीं।
Source: https://www.amarujala.com/business/business-diary/domestic-air-traffic-dips-12-in-june-passenger-count-at-1-35-crore-2026-07-21