खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan 23rd installment not credited: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी हो चुकी है। देश के करोड़ों किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि पहुंच चुकी है। हालांकि, अभी भी कुछ ऐसे लाभार्थी हैं जिनके खाते में किस्त का पैसा नहीं आया है। अगर आपके खाते में भी किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई मामलों में कुछ गलतियों की वजह से आपकी किस्त के पैसे खाते में नहीं आए हैं। अगर आप ये गलतियां ठीक करा लेते हैं, तो आपकी रुकी हुई किस्त खाते में आ सकती है।
सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण काम योजना में ई-केवाईसी पूरा कराना है। सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। वे किसान जिन्होंने ई-केवाईसी अधूरी है, उनको किस्त का लाभ नहीं मिला है। इस कारण आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपनी ई-केवाईसी जल्द पूरी करवा लेनी चाहिए।
इसके अलावा बैंक खाते को आधार से लिंक कराना और फार्मर आईडी बनवाना भी जरूरी है। अगर बैंक खाते और आधार के बीच लिंकिंग नहीं है, तो इस वजह से आपको 23वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। योजना का लाभ लेने के लिए आपको ये दोनों कार्य कराने जरूरी हैं।
इन प्रक्रियाओं को पूरा कराने के बाद भी अगर आपके खाते में 23वीं किस्त की राशि नहीं आती है, तो आप योजना के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर या संबंधित कृषि कार्यालय से संपर्क करके अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। यहां आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/utility/pm-kisan-yojana-23rd-installment-not-received-in-account-how-to-get-check-task-immediately-2026-06-21