खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

बी.वी नंदिन रेड्डी निर्देशित साउथ इंडियन फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ में सामंथा का एक्शन अंदाज दर्शकों को आज थिएटर में देखने को मिला है। इस फिल्म ने पहले दिन क्या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बाजी मारी है। जानिए, ओपनिंग डे पर इसकी कमाई कितनी रही है।

‘मां इंटी बंगारम’ की पहले दिन की कमाई

सामंथा रूथ की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ का रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर खूब शोर सुनने को मिला। अभिनेत्री ने इसका जमकर प्रचार भी किया। क्या यह प्रचार और सोशल मीडिया पर हुई चर्चा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी नजर आई। तो सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने पहले दिन 3.28 करोड़ रुपये पहले दिन कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है।

‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी स्वर्ण (सामंथा) नाम की लड़की की कहानी है। वह एक अमीर आदमी अनिरुद्ध से शादी करती है। स्वर्ण अपने ससुराल वालों के गांव में अपनी ननद की शादी के लिए जाती है। यहां से कहानी में नया मोड़ आता है। स्वर्ण के अतीत के पन्ने खुलने लगते हैं, जो दर्शकों को हैरान करते हैं। फिल्म में सामंथा ने जबरदस्त एक्शन सीन्स किए हैं। उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को पसंद आई है, सोशल मीडिया पर उनको खूब सराहा जा रहा है।

‘पेद्दी’ के आगे क्या रहा ‘मां इंटी बंगारम’ का हाल? ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला साउथ की ही फिल्म ‘पेद्दी’ से बॉक्स ऑफिस पर है। रामचरण अभिनीत और बुची बाबू सना निर्देशित फिल्म ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 16वें दिन 1.51 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह भी इस फिल्म का शुरुआत कलेक्शन है। लेकिन कलेक्शन के मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से शुक्रवार को कमाई की दौड़ में ‘मां इंटी बंगारम’ आगे रही है।

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/maa-inti-baangaram-day-1-starring-samantha-ruth-prabhu-movie-friday-box-office-collection-2026-06-19