खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

NTA Pariksha Karmayogi: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने देशभर में आयोजित होने वाली अपनी परीक्षाओं के सुचारु, सुरक्षित और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 'परीक्षा कर्मयोगी: कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम' (Pariksha Karmayogi) शुरू किया है।

एनटीए के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नीट (यूजी) सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में कार्यरत परीक्षा अधिकारियों को बेहतर तरीके से तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। कार्यक्रम का मकसद परीक्षा केंद्रों पर एक समान मानक (Uniform Standards) स्थापित करना और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा जवाबदेही को बढ़ावा देना है।

परीक्षा कर्मयोगी कार्यक्रम को चार अलग-अलग मॉड्यूल में विभाजित किया गया है, जो परीक्षा प्रक्रिया के हर चरण को कवर करते हैं। मॉड्यूल-1: परीक्षा अधिकारियों की भूमिका इस मॉड्यूल में परीक्षा कर्मियों की जिम्मेदारियों और परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा ईमानदारी बनाए रखने में उनकी भूमिका को समझाया गया है। मॉड्यूल-2: परीक्षा से पहले की तैयारी इस भाग में परीक्षा केंद्र की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) के पालन से जुड़ी जानकारी दी गई है। मॉड्यूल-3: परीक्षा दिवस संचालन यह मॉड्यूल परीक्षा के दिन की पूरी प्रक्रिया को चार चरणों में समझाता है-

मॉड्यूल-4: क्विक रेफरेंस गाइड इसमें परीक्षा संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देशों और जिम्मेदारियों का संक्षिप्त सार दिया गया है, जिससे अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर तुरंत मार्गदर्शन मिल सके।

यह कोर्स iGOT कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। इसके जरिए परीक्षा कर्मी अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं-

एनटीए का मानना है कि बड़े पैमाने पर आयोजित राष्ट्रीय परीक्षाओं की सफलता काफी हद तक प्रशिक्षित परीक्षा कर्मियों पर निर्भर करती है। इस पहल के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर:

परीक्षा प्रक्रिया में एकरूपता सुनिश्चित की जा सकेगी

Source: https://www.amarujala.com/education/nta-launches-pariksha-karmayogi-programme-on-igot-platform-to-train-exam-officials-and-invigilators-2026-06-13