खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन की उभरती हुई कलाकार संचिता उगले नहीं रहीं। 30 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संचिता ने आत्महत्या की है। हालांकि, अभी इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अदाकारा के निधन की खबर से सिनेमा जगत में हलचल मच गई है। 19 घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था, जिसमें काफी खुश नजर आ रही हैं।
इन टीवी सीरियल्स में किया था काम संचिता उगले उभरती हुई अभिनेत्री थीं। उन्होंने कई चर्चित टीवी सीरियल्स में काम किया था, जिनमें 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' शामिल हैं। वे 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' शो में भी नजर आई थीं। इसमें उन्होंने सुकून का किरदार निभाया। 'कुमकुम भाग्य' से उन्हें अच्छी पहचान मिली।
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' में निभाई थी ये भूमिका टीवी शो के अलावा संचिता धीरे-धीरे बड़े परदे की तरफ अपने कदम बढ़ा रही थीं। उन्होंने साल 2025 में आई विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' में काम किया था। इस फिल्म में उन्हें ताराबाई की भूमिका में देखा गया था।
सोशल मीडिया पर थी अच्छी फैन फॉलोइंग 'दंगल टीवी' के शो 'साजन घर' में भी संचिता को देखा गया था। इसमें वे पूजा के किरदार में नजर आई थीं। संचिता की सोशल मीडिया पर भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर ही उन्हें करीब डेढ़ लाख लोग फॉलो कर रहे थे।
'छावा' में काम करने पर जताई थी खुशी फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक संचिता ने 'छावा' में काम करने को लेकर खुशी जताते हुए कहा था, 'मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनी। इतना अहम और खूबसूरत किरदार निभाना मेरे लिए एक आशीर्वाद जैसा था और मैं जिंदगीभर इसे याद रखूंगी। इतने सारे जाने-माने एक्टर्स के साथ काम करना भी सीखने का एक अच्छा अनुभव रहा। मुझे सोशल मीडिया पर इस रोल के लिए खूब तारीफ मिली हैं और इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। बता दें कि संचिता ने 'साइलेंस 2' में भी काम किया था।
Source: https://www.amarujala.com/entertainment/sanchita-ugale-death-kumkum-bhagya-fame-actress-worked-in-popular-tv-shows-also-played-role-in-chhaava-movie-2026-06-15