खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

बंगलूरू के बाहरी इलाके कदयारप्पनाहल्ली के एक स्कूल में छठी कक्षा के 12 साल के छात्र की आज संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामला दर्ज कर लिया गया है। परिवार का आरोप है कि छात्र की मौत स्कूल के फिजिकल एजुकेशन टीचर द्वारा की गई मारपीट और अत्यधिक दबाव के कारण हुई। इस घटना के बाद, परिवार के सदस्य और अन्य अभिभावक स्कूल और अस्पताल में जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। नॉर्थ-ईस्ट डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया, अभिभावकों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी।

Source: https://www.amarujala.com/india-news/news-updates-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi-2026-07-09