Vashu Bhagnani And Varun Dhawan Controversy: वरुण धवन की हाल ही में एक फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज हुई। इस फिल्म की रिलीज के बीच फराह खान अपने व्लॉग के लिए वरुण धवन के घर पहुंचीं। बातों-बातों में ही उन्होंने वाशु भगनानी और वरुण धवन से जुड़ी कंट्रोवर्सी का जिक्र किया। इस पर वरुण ने क्या कहा? जानिए।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए अक्सर फिल्मी कलाकारों के घर जाती हैं। वरुण धवन के घर भी वह पहुंचीं। इस व्लॉग में डायरेक्टर और वरुण के पिता डेविड धवन भी नजर आए। व्लॉग में ही डेविड, वरण धवन और प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के बीच की कंट्रोवर्सी के बारे में फराह ने मजाकिया अंदाज में बात की, इस पर वरुण ने भी जवाब दिया। इस विवाद काे क्या सच में वरुण ने वाशु भगनानी के साथ सुलझा लिया है? या अभी यह मामला और बिगड़ेगा?

वाशु भगनानी के साथ हुए विवाद पर क्या बोले वरुण धवन? वरुण धवन ने फराह खान के व्लॉग में अपने घर के बारे में कहा, ‘यह ट्रंप के घर से भी बेहतर है। मैं दिलीप (फराह का कुक) के लिए कुछ लाया हूं।’ इस पर फराह ने उनसे पूछा, ‘तुम मेरे लिए कुछ नहीं लाए? तुम देर से आए हो।’ आगे मजाकिया अंदाज में फराह ने कहा, ‘क्या तुम वाशु (प्रोड्यूसर वाशु भगनानी) जी से मिलने गए थे?’ इस पर वरुण ने जवाब दिया, ‘मैं वही मामला सुलझाने गया था।’ अब यह बात वरुण ने भी मजाक में कही है या फिर वह सच में प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के साथ हुए विवाद को सुलझा चुके हैं।

Source: https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/farah-khan-take-fun-dig-at-vashu-bhagnani-and-varun-dhawan-legal-dispute-in-her-vlog-2026-06-06