खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

फैजल खान पर बिहार पुलिस मेहरबान थी या पुलिस की यह कोई रणनीति थी, जिस वजह से फैजल खान की गिरफ्तारी सुबह तक नहीं पायी थी? कल शाम से लेकर आज सुबह तक यही चर्चा होती रही। फैजल खान के कोचिंग के पास मौजूद छात्रों की भीड़ की शक्ल में जुटे छात्रों का कहना था कि खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पा रही है? उनका कहना था कि ज्ञान विन्दु के संचालक रौशन आनंद को पुलिस ने पोस्टर फाड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आर्म्स एक्ट और जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी फैजल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। हालांकि अब वह आत्मसमर्पण करने के लिए सिविल कोर्ट पहुँच गए हैं।

Source: https://www.amarujala.com/bihar/patna/faisal-khan-sir-surrendered-civil-court-patna-police-patna-bihar-news-khan-sir-news-update-2026-06-06