सावन की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कानपुर में ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक रूट डायवर्जन लागू कर दिया है. इसके तहत रामादेवी फ्लाईओवर और जाजमऊ चेकपोस्ट से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश सोमवार रात 12 बजे तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है. कानपुर, इटावा, झांसी और हमीरपुर की तरफ से आने वाले ट्रकों और भारी कॉमर्शियल वाहनों के लिए नए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं. जानिए यात्रा से पहले सही रास्ता और डायवर्जन की पूरी सूची.

Source: https://ndtv.in/utility-news/kanpur-kanwar-yatra-traffic-diversion-kanpur-lucknow-highway-heavy-vehicle-ban-ramadevi-jajmau-route-diversion-kanpur-11856078#publisher=newsstand