खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाले दो कोचिंग संस्थानों के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर और रोशन आनंद के बीच की जंग में पटना पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। पहले शिक्षक रोशन आनंद को जेल भेजा गया है। अब खान सर को जेल भेजने की तैयारी चल रही है। खान सर के दो अंगरक्षकों को जेल भेजा जा चुका है। इन दोनों पर फायरिंग करने का आरोप है। पटना पुलिस का कहना है कि कदमकुआं थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, चार जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो व्यक्ति हवाई फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो के संबंध में पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे स्थान की पहचान खान जीएस रिसर्च सेंटर के पास के इलाके के रूप में की। जांच के दौरान संस्थान के अधिकारियों से संपर्क कर वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान कराई गई। इसके बाद दोनों को कदमकुआं थाना लाया गया।
Source: https://www.amarujala.com/bihar/patna/bihar-what-allegations-have-been-leveled-against-khan-sir-patna-police-are-conducting-raids-bihar-news-2026-06-05