खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज देवभूमि योगमय हो गई। मैदान से पहाड़ तक हर किसी पर योग का रंग चढ़ा दिखा। वहीं, चारधाम से लेकर औली में भी योग किया गया।

धर्मनगरी हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में योग उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के लोकगीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गईं।

योग दिवस पर जहां देश-दुनिया से योग की भव्य तस्वीरें सामने आ रही हैं, वहीं आस्था के केंद्र देवप्रयाग संगम तट से एक बेहद निराशाजनक तस्वीर देखने को मिली। हर साल योग दिवस के नाम पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले नेता, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी इस बार संगम घाट से पूरी तरह नदारद रहे। इस बार यहां योग दिवस की औपचारिकता सिर्फ राष्ट्रीय कैडेट कोर के नौ कैडेटों और उनके एक शिक्षक के भरोसे पूरी होती दिखाई दी।

योग दिवस के विशेष अवसर पर औली स्थित आईटीबीपी स्कीइंग संस्थान के जवानों ने 13,780 फीट की ऊंचाई पर रोहतांग की बर्फीली चोटियों पर योगाभ्यास कर नया कीर्तिमान रचा है। इन दिनों टीम स्किंग का प्रशिक्षण भी ले रही है।

योग दिवस पर गोपेश्वर के पुलिस मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने किया। शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/dehradun/international-yoga-day-2026-public-doing-yoga-from-hill-to-plains-all-update-and-photos-2026-06-21