खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में गिग इंटरनेट कामगारों की संख्या वर्ष 2030 तक 2.1 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, तेजी से बढ़ते इस रोजगार बाजार में महिलाओं की भागीदारी बेहद सीमित है। रेडसीर स्ट्रैटेजी की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 0.5% थी, जो 2025 में बढ़कर करीब एक फीसदी हो गई है। इसके मुकाबले भारत में कुल महिला श्रम भागीदारी दर करीब 28 फीसदी है। अधिकांश महिलाएं ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं से जुड़ी हैं। इसमें उनकी हिस्सेदारी 35 से 45 फीसदी के बीच है, जबकि फूड डिलीवरी में भागीदारी एक फीसदी से भी कम बनी हुई है।
Source: https://www.amarujala.com/business/business-diary/india-gig-workforce-may-reach-21-million-by-2030-but-women-participation-remains-near-one-percent-2026-07-30