भारतीय कानून किसी भी परिस्थिति में पुलिस को न्यूनतम बल प्रयोग करने का ही अधिकार देता है. बल उतना ही प्रयोग करना है, जो स्थिति को नियंत्रण में ला सके. इससे अधिक, जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करना, न्यायिक जांच और संवैधानिक समीक्षा के दायरे में आ सकता है.

Source: https://ndtv.in/india/what-does-indian-law-say-about-lathi-charge-when-can-police-legally-use-force-against-protesters-11811289#publisher=newsstand