पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने जनता की शिकायत के लिए 7587648330 नंबर जारी किया था. अब इसी नंबर पर पुलिसकर्मियों-अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों की लाइन लग गई है. कमिश्नर का कहना है कि शिकायत आएगी तो कार्रवाई होगी, नाम गुप्त रहेगा.

Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/bhopal-police-commissioner-hearing-complaints-against-cops-action-taken-against-several-police-personnel-in-last-10-days-11820267#publisher=newsstand