विधेयक का विरोध करते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि यह विधेयक गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अल्पसंख्यक संस्थानों को निशाना बनाने के लिए लाया गया है. उन्होंने दावा किया कि सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही है. वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘इस विधेयक को वापस लिया जाए.’’

Source: https://ndtv.in/india/fcra-bill-referred-to-joint-committee-opposition-demands-its-withdrawal-11900664#publisher=newsstand