खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

निहंगों के रुद्रप्रयाग गुरुद्वारे में हंगामे के बाद अब चमोली जनपद में भी पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। साथ ही रविवार सुबह से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं, जनपद के प्रवेश द्वार कमेड़ा में आईटीबीपी और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई।

16 जून को निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना लगातार तूल पकड़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर सिख समुदाय की ओर से 21 जून को कर्णप्रयाग पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया था। वहीं, बीते शनिवार को निहंगों की ओर से नगरासू गुरुदारे में हंगामा करने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से तहसील प्रशासन की ओर से पूरे परगना क्षेत्र में बीएनएस की धारा 163 लगाई गई है।

Source: https://www.amarujala.com/dehradun/uttarakhand-alert-issued-following-a-commotion-by-nihangs-at-nagrasu-gurudwara-vigil-stepped-up-at-borders-2026-06-21