उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात गंभीर कर दिए हैं. 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को रोक दिया गया है. भूस्खलन और मलबे की वजह से 111 सड़कें बंद हैं, जबकि कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है.

Source: https://ndtv.in/uttarakhand-news/uttarakhand-heavy-rain-orange-alert-char-dham-yatra-suspended-landslide-roads-closed-hemkund-sahib-yatra-halted-imd-weather-warning-11836313#publisher=newsstand