खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बदायूं में वाराणसी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर नौली हरनाथपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी वजीरगंज लाया गया, बाद में क्रेन की मदद से बस को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कराया गया, जिससे हाईवे पर यातायात सुचारु कर दिया गया। इधर एक साथ इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने पर सीएचसी के कर्मचारियों गर्मियोंके हाथ पैर फूल गए, डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और इसके बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, डबल डेकर बस में 32 यात्री बनारस से सवार हुए, सभी नोएडा जा रहे थे, इनमें 21 यात्रि घायल हैं, घायलों से बातचीत करने के दौरान मालूम हुआ। ड्राइवर नशे की हालत में था और ओवर स्पीड में बस को दौड़ा रहा था, घायलों का यह भी कहना है कि बनारस से लगातार एक ही ड्राइवर गाड़ी चला रहा, जबकि लंबे रूट पर दो ड्राइवर होने चाहिए।
Source: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/budaun/accident-in-badaun-speeding-double-decker-bus-overturns-on-expressway-passengers-injured-2026-06-19