उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में व्यापारी इमरान के घर हुई हाई-प्रोफाइल डकैती मामले का पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर दिया है. इस वारदात की मास्टरमाइंड कारोबारी की बेटी अरिबा और उसका प्रेमी अरशद वारसी निकले. पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों रोहित और आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है.

Source: https://ndtv.in/uttar-pradesh-news/moradabad-businessman-imran-house-high-profile-robbery-11629466#publisher=newsstand