खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड शनिवार को ऐतिहासिक होगी, जब नौ महिला सैन्य अफसर यहां से पहली बार पासआउट होकर भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगी। कुल 515 जेंटलमैन कैडेट पासआउट होंगे। इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दून पहुंच गईं। वह परेड की मुख्य अतिथि होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को सुबह देहरादून पहुंच गईं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल ले. जन गुरमीत सिंह(सेनि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ ने किया। वहां से राष्ट्रपति सड़क मार्ग से राष्ट्रपति निकेतन पहुंचीं। इस दौरान कई गणमान्यों ने उनसे मुलाकात की। शनिवार को सुबह राष्ट्रपति सड़क मार्ग से आईएमए पहुंचेंगी। यहां आईएमए के 158वें रेगुलर, 141वें टेक्निकल कोर्स की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगी। इसके बाद सुबह करीब 9:30 बजे आईएमए से देहरादून एयरपोर्ट के लिए लौट जाएंगी। वहां से दिल्ली रवाना होंगी।

7:30 बजे राष्ट्रपति चैटवुड पहुंचेंगी, उनके स्वागत के बाद परेड कार्यक्रम जारी रहेगा।

Source: https://www.amarujala.com/dehradun/ima-pop-june-2026-making-history-515-cadets-will-pass-out-with-first-time-nine-female-military-officers-2026-06-12