खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, लेकिन हालिया रिलीज की बात करें तो इनमें 'भारत भाग्य विधाता', 'मैं वापस आऊंगा' और 'गवर्नर' शामिल हैं। जानिए आज बुधवार को इन तीनों में से किसका कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा।
'भारत भाग्य विधाता' का अब तक का कलेक्शन कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज के पूरे छह दिन हो चुके हैं। पहले दिन फिल्म ने शुक्रवार को 1 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन फिल्म ने 65 लाख रुपये और पांचवें दिन भी 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं आज छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
'मैं वापस आऊंगा' का अब तक का कलेक्शन इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की रिलीज को आज पूरे छह दिन हो चुके हैं। दिलजीत दोसांझ, शरवरी, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले दिन शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म ने शनिवार को 1.85 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं आज छठे दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है।
'गवर्नर' का अब तक का कलेक्शन मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ ने पहले दिन 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये और पांचवें दिन 46 लाख रुपये की कमाई की। वहीं आज छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
तीनों फिल्मों का छठे दिन का कलेक्शन छठे दिन पहले बुधवार को फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने सिर्फ 33 लाख रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ेंगी। कंगना की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 5.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'मैं वापस आऊंगा' ने छठे दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो लगातार बढ़ेगा। दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 9.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म 'गवर्नर' ने आज छठे दिन सिर्फ 26 लाख रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ेगी। मनोज बाजपेयी की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 4.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इन तीनों फिल्मों में से सबसे ज्यादा कलेक्शन फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का रहा है।
Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/bharat-bhagya-vidhata-main-wapas-aaunga-governor-the-silent-saviour-wednesday-box-office-collection-2026-06-17