खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को उर्मिला गार्डन का उद्घाटन करने के लिए कासगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव की समाजवादी पार्टी में वापसी कराई।
2027 में यूपी हारे तो नहीं होंगे दोबारा चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी का विधानसभा चुनाव हार गए तो देश में दोबारा चुनाव नहीं देख पाओगे। हाल ही में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव इसका उदाहरण है। जिसमें जनता के वोटो को लूट गया है।
पेट्रोल में सरकार कर रही मिलावट उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्मार्ट सिटी तो नहीं बनवा पाई, लेकिन स्मार्ट विद्युत मीटर लगाकर लोगों को लूटने का काम जरुर कर रही है। देश में महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार चले गए हैं। उसमें भी 20 परसेंट की मिलावट की जा रही है। 20 परसेंट की मिलावट न की जाए तो पेट्रोल के दाम और भी ज्यादा हो जाएंगे। पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट से आम लोगों के वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं।
जो ट्रंप कहता है वो भारत मान लेता है उन्होंने भारत की विदेश नीति पर तंज करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो कहते हैं वह भारत स्वीकार कर लेता है। विश्व में भारत का बाजार बहुत बड़ा है। मगर देश की आर्थिक नीतियां अमेरिका के हिसाब से बन रही है। भाजपा सरकार ने देश का बाजार गिरवी रख दिया है। भाजपा के लोग मुंह से स्वदेशी हैं, लेकिन मन से विदेशी हैं।
स्कूल बंद हो रहे हैं और शराब की दुकान खुल रही हैं भाजपा सरकार में सरकारी प्राइमरी स्कूल बंद किया जा रहे हैं, लेकिन शराब की दुकान धड़ले से खुल रही है। सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कौन से साधु संत हैं जो शराब की दुकान खोल रहे हैं। योगी जी ना तो खेल जानते हैं और ना ही खेलना। वह बस बुलडोजर चलाना जानते हैं। बुलडोजर भी सिर्फ पीडीए के लिए है।
Source: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/kasganj/akhilesh-yadav-attacks-bjp-india-economic-policy-shaped-according-to-us-country-market-mortgaged-2026-06-12