Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: इम्तियाज अली की नई लव स्टोरी 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज हो चुकी है। जानिए फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन कैसा रहा और इसने कितनी कमाई की है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर काफी बज था। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस खबर में जानिए फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की इस फिल्म के लिए पहले दिन ज्यादा खास नहीं रहा। फिल्म बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में थी, लेकिन इसे दर्शकों से खास रिसपॉन्स नहीं मिला। आज पहले दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक केवल 29 लाख का कलेक्शन किया है। हालांकि देर रात तक इसके आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।

क्या है फिल्म की कहानी? आपको बता दें कि 1947 के बंटवारे के समय पर आधारित फिल्म 'मैं वापस आउंगा' उस समय के दर्द को दिखाती है। फिल्म मेंं बंटवारे के कारण दो प्यार करने वाले बिछड़ जाते हैं, और इसके बाद कैसे अपनी आखिरी सांसों में भी एक वादे- ‘मैं वापस आऊंगा’ को पूरा करने की कोशिश करते हैं।

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/imtiaz-ali-main-vaapas-aaunga-box-office-collection-day-1-earning-and-report-2026-06-12