खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के दौरान राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड के समीप आग लगने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को दोपहर लगभग 2 बजकर 40 मिनट पर अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर चौधरी चरण सिंह घाट के निकट बने हेलीपैड पर सुरक्षित उतर चुका था और वह सरयू अतिथि गृह के लिए रवाना हो चुके थे। इसी दौरान हेलीपैड के आसपास स्थित सूखी झाड़ियों में अचानक आग फैल गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था ने काशीराम कॉलोनी और आसपास के इलाके की रफ्तार थाम दी। दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहने से स्थानीय लोग, श्रद्धालु और ई-रिक्शा चालक तेज धूप में परेशान रहे। लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए रास्ते तलाशते रहे, जबकि कई को लंबा चक्कर लगाकर सफर पूरा करना पड़ा। मुख्यमंत्री का शाम पांच बजे काशीराम कॉलोनी स्थित रामायण वैक्स म्यूजियम पहुंचने का कार्यक्रम था। इसके मद्देनजर काशीराम कॉलोनी की मुख्य मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इसका सबसे अधिक असर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और रोजमर्रा की आवाजाही करने वाले लोगों पर पड़ा। ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित मार्ग बंद होने के कारण वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। इससे यात्रियों को भी अतिरिक्त समय और किराए का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि मार्ग बंदी की सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था पहले से बेहतर तरीके से दी जाती तो परेशानी कम होती।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Source: https://www.amarujala.com/lucknow/ayodhya-major-security-lapse-for-cm-yogi-adityanath-fire-breaks-out-near-helipad-major-questions-raised-abo-2026-06-19