Director Umesh Mehra Talk About Akshay Kumar Khiladi Films: एक वक्त था जब बॉलीवुड में अक्षय कुमार लगातार ‘खिलाड़ी’ नाम की फिल्में कर रहे थे, इनमें से कई फिल्में उमेश मेहरा ने बनाई हैं। हाल ही में अमर उजाला को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आखिर अक्षय कुमार के साथ ‘खिलाड़ी’ सीरीज की फिल्में बनाना क्यों बंद कर दिया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमेश मेहरा इन दिनों अपने नए सीरियल ‘ऑफिस ऑफिस चली मुसद्दी की बेटी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरियल को लेकर ही हाल ही में उन्होंने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत की थी। इस खास बातचीत में ही उमेश मेहरा ने अक्षय कुमार के साथ अपने हिट दौर को याद किया। साथ ही बताया कि क्यों उन्होंने ‘खिलाड़ी’ सीरीज की फिल्में एक्टर के साथ बनाना बंद कर दीं?
अक्षय कुमार ने ‘खिलाड़ी’ फिल्मों के लिए छोड़ दिए दूसरे प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमेश मेहरा कहते हैं, ‘जब हमने ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ फिल्म शुरू की थी, तब मैं बिल्कुल फ्रेश था, इंडस्ट्री में नया था। लेकिन हमारी फिल्म बहुत अच्छी चली। हम सबको लग गया था कि यह तो कुछ बड़ा हो रहा है। हालत यह थी कि एक फिल्म रिलीज हो रही होती थी और उसी समय दूसरी फिल्म की शूटिंग चल रही होती थी। ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ रिलीज हो रही थी और हम ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ शूट कर रहे थे। उस वक्त अक्षय दूसरे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग तक रोक देते थे और लगातार हमारे साथ काम कर रहे थे।’
‘खिलाड़ी’ फिल्में न बनाने का क्यों लिया फैसला? उमेश मेहरा आगे कहते हैं, ‘‘करीब छह साल सिर्फ यही करते-करते मैं बाकी चीजों पर ध्यान ही नहीं दे पा रहा था। घर की जिम्मेदारियां थीं, बहुत सारे काम थे। तब लगा कि थोड़ा पॉज लेना चाहिए। हालांकि रिश्तों में कभी दूरी नहीं आई। आज भी मिलते हैं, तो वैसे ही प्यार से गले मिलते हैं। साथ बैठकर खाना खाते हैं। हमारे बीच कुछ नहीं बदला।’
उमेश ने बताया अपकमिंग प्रोजेक्ट का प्लान उमेश मेहरा आगे फिल्में बनाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह बताते हैं, ‘मैं आज भी मिथुन दा, सनी देओल, जैकी श्रॉफ जैसे लोगों के टच में हूं। इंडस्ट्री में अपने लोग हमेशा जुड़े रहते हैं। मुझे यकीन है कि आज भी अगर मैं किसी को अच्छी स्क्रिप्ट दूं, तो वो जरूर काम करेंगे।'
Source: https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/director-umesh-mehra-exclusive-interview-share-why-akshay-kumar-khiladi-films-stop-being-made-2026-06-06