नमस्कार! आज है शनिवार, 6 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 6 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी है। आज से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड के दौरे पर रहेंगे। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी नई दिल्ली में प्रदर्शन करेगी।
नेपाल के विदेश मंत्री से मिलेंगे एस जयशंकर
नेपाल के विदेश मंत्री शिसिर खनाल भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वह शनिवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में विकास सहयोग से लेकर जन-संबंध, व्यापार और निवेश तक शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से दो दिन के झारखंड दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला झारखंड दौरा है। इस दौरान वह रांची में पार्टी नेताओ कार्यकर्ताओं के अलावा सभी सांसदों और विधायकों संग बैठक करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ गोंडा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सुबह कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी शनिवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है। इस प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत भी शामिल होंगे। ये प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहा है।
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अधीन ' मेरा युवा भारत (एमवाई भारत)' शनिवार को दोपहर 12:00 बजे नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 'युवा विकसित भारत- एमवाई भारत युवा सम्मेलन' का आयोजन करेगा। इस सम्मेलन में देश भर से 6,000 से अधिक युवा प्रतिभागी शमिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल होंगे।
Source: https://www.amarujala.com/india-news/06june-2026-major-events-2026-06-05