Box Office Collection: शुक्रवार को थिएटर में दो बॉलीवुड फिल्में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ रिलीज हुई। क्या इन फिल्मों ने ओपनिंग डे पर दर्शकों को प्रभावित किया? कितनी कमाई करने में ये नई फिल्में कामयाब रहीं। वहीं साउथ एक्टर राम चरण की तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया, जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी पट्टी में बॉलीवुड के अलावा अब साउथ फिल्मों को भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्में डब होकर थिएटर में रिलीज होती हैं। ये फिल्में थिएटर में बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दे रही हैं। शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘बंदर’ और तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ कमाई की दौड़ में शामिल रहीं। जानिए, इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन कितना कमाया? वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म को वरुण के पिता और निर्देशक डेविड धवन ने निर्देशित किया है। यह उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।
बॉबी देओल की ‘बंदर’ का क्या रहा हाल? शुक्रवार को बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन निराशाजनक प्रदर्शन किया। यह फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म की कहानी काफी अलग और हटकर है, इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।
Source: https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/hai-jawani-toh-ishq-hona-hai-and-bandar-day-1-vs-peddi-day-2-south-movie-starring-ramcharan-collection-2026-06-06